धर्मिंदर सिंह बने जिला सचिव

धर्मिंदर सिंह बने जिला सचिव
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी एक आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, शहर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से धर्मिंदर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-II) का सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी (एडवोकेट) द्वारा की गई है। नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि यह फैसला जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन-II) के अध्यक्ष जसबीर सिंह (बंटी) की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
पत्र में नव-नियुक्त सचिव से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने तथा जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह नियुक्ति डंडियन नेशनल कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
धर्मिंदर सिंह की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *