यह जीत जनता के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रतीक: नरेश अरोड़ा

यह जीत जनता के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रतीक: नरेश अरोड़ा
Spread the love

चंडीगढ़ । बीजेपी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आज सुबह सेक्टर-30 स्थित पार्क में सैर करने आए लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी और सभी को इस जीत की बधाई दी।
इस मौके पर नरेश अरोड़ा ने कहा कि यह जीत देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जनता का हृदय से धन्यवाद करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण एवं लगन की सराहना की।
नरेश अरोड़ा ने आगे कहा कि जिस प्रकार देशभर में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है, उसी प्रकार आगामी दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देगी और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना विश्वास बनाए रखेगी।
इस दौरान सेक्टर-30 के अनेक स्थानीय निवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *