जयपुर/चंडीगढ़, 25 अप्रैल। लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने एमएसएमई एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान विशेष रूप से लीप पोर्टल पर फोकस किया गया, जिसे व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। लघु उद्योग भारती ने इस पोर्टल को व्यवसायियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया, क्योंकि यह उनके दैनिक व्यापारिक कार्यों को सरल बनाने के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं और सुविधाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है।
चंडीगढ़ से लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवी भसीन एवं महासचिव मनीष निगम ने बैठक में सक्रिय सहभागिता की और अपने विचार रखे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अवी भसीन ने दी।
लघु उद्योगों को नई गति और दिशा देगा लीप पोर्टल: अवी भसीन
