पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, जिलों की तैयारियों का जायजा लिया गया
Spread the love

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 कमलम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण महा अभियान के तहत सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान के विभिन्न चरणों, कार्यप्रणाली और अपेक्षित परिणामों को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को इसे गंभीरता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश से बाहर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को व्यापक अनुभव और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन मंच पर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण महा अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, सह-संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल एवं शक्ति देवशाली, तथा प्रदर्शनी के संयोजक रमेश सहोर भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान को संगठन की मजबूती का आधार बनाते हुए इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *