सीएमसी हार्टिकल्चर वर्करज यूनियन की कार्यकारिणी मीटिग में 1 मई को संयुक्त तौर पर मई दिवस समारोह मनाने का किया ऐलान

सीएमसी हार्टिकल्चर वर्करज यूनियन की कार्यकारिणी मीटिग में 1 मई को संयुक्त तौर पर मई दिवस समारोह मनाने का किया ऐलान
Spread the love

चण्डीगढ़, 20 अप्रैल । सीएमसी हार्टिकल्चर वर्करज यूनियन चण्डीगढ़ की कार्यकारिणी की मीटिंग आज यूनियन के प्रधान हरकेश चन्द की अध्यक्षता में हुई। मीटि।ग में यूनियन द्वारा पिछले समय में किये गये संघर्षे पर चर्चा की गई तथा 12 फरवरी 2026 की हड़ताल तथा उसके बाद हुए लगातार संघर्षो की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व बागवानी कर्मचारियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए यूनियन के महासचिव एम एम सुब्रहमण्यम ने सघर्षो में शानदार भागीदारी के लिए लीडरशिप की एकजुटता व कर्मचारियों द्वारा दिये गये अपार सहयोग की प्रशंसा की तथा खुशी व्यक्त की कि बागवानी कर्मचारियों द्वारा अनेक बाधाओं के बावजूद सरकारी बेरीकेटों को ध्वस्त कर संघर्ष का झंडा बरकरार रखा तथा शानदार प्राप्तियां जारी है।
यूनियन के उप प्रधान बुध राम, अजायब सिंह, हरदीप सिंह ने मई दिवस की कुर्बानियांयों को याद करते हुए इसबार इस अंतरराष्ट्रीय दिन को संयुक्त तौर पर मनाने की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त कम्रचारी मोर्चा व फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा इस बार का मई दिवस 20 हजार अस्थाई कर्मचारियों का शोषण मुक्त करने की प्रतिज्ञा के तौर पर मनाया जा रहा है। यूनियन के सलाहकार व फैड़रेशन के अध्यक्ष तथा संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के संयोजक गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि इस मई दिवस को चण्डीगढ़ की ट्रेड़ यूनियनें एकजुट होकर लेबर कोड रद्द करने तथा अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का होने तक बराबर काम बराबर वेतन लागू कराने का प्रण लेंगे तथा संयुक्त तौर पर फैसलाकून संघर्ष की शुरूआत करेंगे।
मीटिंग में विशेष प्रस्ताव पास कर ग्रीन बैल्टों व पार्को को निजी सोसाईटीज को देने का फैसला रद्द करने की मांग की।
अन्त में यूनियन के प्रधान हरकेश चन्द ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों को मई दिवस समागम को सफल कर विशाल एकता का परिचय देने की अपील की। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव एम एम सुब्रहमण्यम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *