वैदिक मंत्रों से गूँजा और यज्ञ से महका महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल परिसर

वैदिक मंत्रों से गूँजा और यज्ञ से महका महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल परिसर
Spread the love

चंडीगढ़। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ ने नए शैक्षणिक सत्र हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पावन यज्ञ के साथ अत्यंत श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वैदिक प्रवक्ता आचार्य अमितेश शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया और विद्यार्थियों को मंत्रों के गूढ़ अर्थों से अवगत कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि धर्म ही विद्या के विकास का मूल आधार है। स्कूल की पैटर्न डॉ. सरिता मेहता ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा परिश्रम, दृढ़ संकल्प और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। उन्होंने यज्ञ के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण शुद्धि में भी सहायक है।
विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल के पैटर्न एनआरआई सुदर्शन गर्ग,चेयरमैन रविंद्र तलवाड़ और मार्गदर्शक प्रेम विज ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *