कवच रणनीति का रंगमंच कार्यक्रम 10 अप्रैल को पंजाब यूनिवर्सिटी में

कवच रणनीति का रंगमंच कार्यक्रम 10 अप्रैल को पंजाब यूनिवर्सिटी में
Spread the love

चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी में 10 अप्रैल, शुक्रवार को “कवच रणनीति” के अंतर्गत एक विशेष रंगमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से स्टूडेंट सेंटर (STUC) मैदान में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वैपन डिस्प्ले, एनसीसी गतिविधियां तथा आर्मी हॉर्स शो जैसे आकर्षक इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जो छात्रों को सुरक्षा और सैन्य क्षमताओं की जानकारी प्रदान करेंगे।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा स्टडीज विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
स्वस्तिक गौतम ने विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसका लाभ उठाएं। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *