आरजेसीएम की बैठक में कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता एवं मजबूती से उठाया

आरजेसीएम की बैठक में कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता एवं मजबूती से उठाया
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ क्षेत्र की आरजेसीएम (RJCM) बैठक का बुधवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त प्रीति सक्सेना की अध्यक्षता में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में एआईकेवीटीए के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महासचिव केवल सांगाजी, तथा देवेंद्र कुमार सहित अन्य आरजेसीएम सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता एवं मजबूती के साथ उठाया। इन मुद्दों में कार्य परिस्थितियों में सुधार, सुविधाओं का विस्तार, तथा कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान जैसे विषय प्रमुख रहे।
उपायुक्त महोदया ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक का वातावरण रचनात्मक एवं सहयोगपूर्ण रहा, जिसमें सभी पक्षों ने कर्मचारियों के हित में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह बैठक कर्मचारियों के कल्याण एवं संगठनात्मक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *