एंटी-करप्शन फोर्स के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रवनीत कौर बेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

एंटी-करप्शन फोर्स के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. रवनीत कौर बेदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं
Spread the love

चंडीगढ़ । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ के सदस्यों ने अपने अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंची के नेतृत्व में डॉ. रवनीत कौर बेदी, डायरेक्टर प्रिंसिपल, Government Medical College and Hospital Sector 32, से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान सदस्यों ने अस्पताल से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटरों की कमी की स्थिति बनी हुई है। उपलब्ध वेंटिलेटरों में से कई कार्यशील नहीं हैं, तथा उन्हें संचालित करने के लिए डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित तकनीशियनों की कमी है, जिसके कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
इसके अतिरिक्त, सदस्यों ने अस्पताल में पार्किंग की कमी, लिफ्टों की अपर्याप्त संख्या, तथा अस्पताल की देखरेख और रखरखाव की खराब स्थिति जैसे मुद्दे भी उठाए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डॉ. रवनीत कौर बेदी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाएंगी, ताकि मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर NHRACF की ओर से एक जागरूकता पोस्टर भी साझा किया गया, जिसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति के सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान के तहत नागरिकों से अपील की गई है कि वे भिखारियों को नकद राशि देने से बचें और जरूरतमंदों की सहायता अन्य रूपों में करें। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों में श्री अनिल वोहरा (चेयरमैन), रजत मल्होत्रा (महासचिव) तथा श्री दिलजीत ठाकुराल (उपाध्यक्ष) शामिल थे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव रजत मल्होत्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *