चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर 17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।
पंछी ने कहा कि चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 की ओर से मैं आपको भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आपने पूर्व सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पंछी ने कहा कि आपके नेतृत्व में देश ने परिवर्तनकारी पहलों, सशक्त एवं निर्णायक शासन, तथा आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत के स्पष्ट विजन का अनुभव किया है। आपके कुशल मार्गदर्शन में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, व्यापक आर्थिक सुधारों, वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु प्रभावी कल्याणकारी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है।
यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। यह देशवासियों के आपके नेतृत्व पर अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाती है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर, मैं एक बार पुनः आपको हार्दिक बधाई देता हूँ तथा आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के आपके सतत प्रयासों की सफलता की कामना करता हूँ।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में कमलजीत सिंह पंछी ने दी।
पंछी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी हार्दिक बधाई
