चण्डीगढ़, 19 मार्च । आँगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन के आहृवान पर आंगनवाड़ी वर्कर्स क्रैच वर्कर्स और हेल्पर्स की विशाल जनसभा आज यहां सैक्टर 30 में की । यूनियन द्वारा पहले सेक्टर 20 में रैली करने का ऐलान किया गया था लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए रैली का स्थान बदलकर सेक्टर 30 में जनसभा की गई। इस सभा में आंगनबाड़ी की अलग-अलग सेंटरों से भारी संख्या में वर्कर्स व हेल्पर्स के साथ-साथ क्रैच वर्कर्स तथा हेल्पर्स भी शामिल हुई ।सभा में फेडरेशन ऑफ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ की कार्यकारिणी भी मौजूद रही। जनसभा में सर्व सम्मति प्रस्ताव पास कर 9 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के सामने विशाल धरना देकर सत्याग्रह करने का ऐलान किया गया।
सभा की अध्यक्षता यूनियन की प्रधान नीलम कुमारी ने की। रैली को संबोधित करते हुए आंगनवाड़ी वर्करज व हैल्परज यूनियन की महासचिव रेनू ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तीखी निन्दा करते हुए कहा की एक तरफ तो समाज कल्याण विभाग लोगों के भले की बात कर अपनी स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाने का ढोल पीट रहा है , दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग में लगी रात दिन काम कर रही महिलाओं को प्रताड़ित करने के कोशिश में लगा है तथा आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा हेल्पर द्वारा बार-बार मांगों का ज्ञापन तथा संघर्ष का ऐलान करने के बावजूद यूनियन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याओं को सुलझाने के लिए भी तैयार नहीं है ।जिस कारण कर्मचारियों की अधिकतर मांगे पेंडिंग पड़ी है। सभा में समाज कल्याण विभाग चण्डीगढ़ द्वारा जारी ड्राफ्ट भर्ती व प्रमोशन के नियमों का कड़ा विरोध किया गया । तथा स्पष्ट रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग द्वारा जारी ड्राफ्ट रूल आँगनवाड़ी वक्ररज, हैल्परज सुपरवाईजर तथा सीडीपीओ आदि आई सी डी एस के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों के विरूद्ध एक षडयन्त्र है अगर यह नियम लागू हो जाते हैं तो उनकी प्रमोशनों पर पूरी पाबन्दी लग जायेगी तथा 15-30 सालों से काम कर रही कार्यकर्त्ताओं पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा, समाज कल्याण विभाग का यह फैसला सिर्फ पोषण ट्रेक पर रखे चन्द कान्ट्रेक्ट पर लगे पोषण ट्रैक के कर्मचारियों के हक में किया जा रहा है जिसका डटकर विरोध किया जायेगा।
सभा में समाज कल्याण विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी यूनियन द्वारा बार बार दिये जा रहे मांगपत्रों पर गौर कर मांगें लागू करने की बजाय कर्मचारियों को प्रताडित कर रहे हैं तथा पोषण टीम के सदस्य हैल्परों, वर्करों यहां तक कि सुपरवाईजरों की सरेआम तौहीन कर उन्हें यहां तक कि लाभार्थियों के साथ भी गल्त बर्ताव कर रहे हैं जिससे लाभार्थियों में भी निराशा है।
आम सभा में बोलते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी प्रधान राजेंद्र कटोच, महासचिव हरकेश चंद, अतिरिक्त महासचिव अमरीक सिंह,उप प्रधान एम सुब्रमण्यम सचिव बिहारी लाल तथा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रेखा गोरा आदि ने आईसीडीएस के सभी कर्मियों पर डी सी रेट लागू करने, 100 प्रतिशत प्रमोशन सुनिश्चित करने, आई सी डी एस की गाईडलाईन के मुताबिक फिक्स डयूटी तय करने, समय पर मानदेय का भुगतान करने व हैल्परों व वर्करों पर दबाव बनाने के लिए बिना कारण धमकी भरे चेतावनी पत्र देना बन्द करने की जोरदार मांग की । जनसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर रिटायर हुए अधिकारी नरेश शर्मा को कार्यालय में आना बंद करने तथा दफ्तर के कामकाज में दखल देने से रोकने का प्रस्ताव पास किया गया। अंत में प्रधान नीलम कुमारी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ् मांगोंका समाधान नहीं किया तो किया तो 9 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग सेक्टर 17 के कार्यालय के सामने संयुक्त तौर पर जॉइंट एक्सन कमेटी आईसीडीएस के आह्वान पर विशाल धरना देकर सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में प्रधान नीलम एवं महासचिव कुमारी रेनू ने दी।
आँगनवाडी कर्मियों की विशाल जनसभा में समाज कल्याण विभाग के सामने विशाल धरना देकर किया सत्याग्रह
