आँगनवाडी वर्कर व हैल्पर द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी ड्राफ्ट रूलों केखिलाफ दिया ज्ञापन

आँगनवाडी वर्कर व हैल्पर द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी ड्राफ्ट रूलों केखिलाफ दिया ज्ञापन
Spread the love

चण्डीगढ़, 13 मार्च । आँगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन द्वारा समाज कल्याण विभाग चण्डीगढ़ द्वारा जारी ड्राफ्ट भर्ती व प्रमोशन के नियमों का कड़ा विरोध किया है। निदेशक समाज कल्याण विभाग व सचिव समाज कल्याण विभाग को दिये गये विरोध पत्र में यूनियन ने स्पष्ट रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग द्वारा जारी ड्राफ्ट रूल आँगनवाड़ी वक्ररज, हैल्परज सुपरवाईजर तथा सीडीपीओ आदि आई सी डी एस के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों के विरूद्ध एक षडयन्त्र है अगर यह नियम लागू हो जाते हैं तो उनकी प्रमोशनों पर पूरी पाबन्दी लग जायेगी तथा 15-30 सालों से काम कर रही कार्यकर्त्ताओं पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा, समाज कल्याण विभाग का यह फैसला सिर्फ पोषण ट्रेक पर रखे चन्द कान्ट्रेक्ट पर लगे पोषण ट्रैक के कर्मचारियों के हक में किया जा रहा है जिसका डटकर विरोध किया जायेगा। ज्ञापन में यूनियन ने पारदर्शी तरीका अपनाकर विभाग मेंकाम कर रहे हैल्परों, वर्करों, सुपरवाईजरों, सीडीपीओज को उनकी योग्यतानुसार 100 प्रतिशत प्रमोशन कोटा फिक्स करने की मांग की।
इसी दौरान यूनियन ने समाज कल्याण विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी यूनियन द्वारा बार बार दिये जा रहे मांगपत्रों पर गौर कर मांगें लागूकरने की बजाय कर्मचारियों को प्रताडित कर रहे हैं तथा पोषण टीम के सवदस्य हैल्परों, वर्करों यहां तक कि सुपरवाईजरों की सरेआम तौहीन कर उन्हें यहां तक कि लाभार्थियों के साथ भी गल्त बर्ताव कर रहे हैं जिससे लाभार्थियों में भी निराशा है।
यूनियन द्वारा डी सी रेट लागू करने, 100 प्रतिशत प्रमोशन सुनिश्चित करने, आई सी डी एस की गाईडलाईन के मुताबिक फिक्स डयूटी तय करने, समय पर मानदेय का भुगतान करने व हैल्परों व वर्करों पर दबाव बनाने के लिए बिना कारण धमकी भरे चेतावनी पत्र देना बन्द करने आदि मांगों पर 19 मार्च को रोष रैली करने के नोटिस केबावजूद माँगोंका हल न करने पर चिन्ता जाहिर की तथा चेतावनी दी कि यूनियन के साथ बातचीत कर मांगों का शीघ्र हल न करने पर 19 मार्च की विशाल रोष रैली मेंआर पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति प्रधान नीलम एवं महासचिव कुमारी रेनू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *