मौली जागरा में मृत नंदी का विधि-विधान से अंतिम संस्कार, गौ सेवकों ने निभाया धर्म का दायित्व

Spread the love

चंडीगढ़। गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ (विहिप) को मौली जागरा क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक नंदी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ गौरक्षा प्रमुख जितेन्द्र सनातनी के निर्देश पर अनिकेत कुमार ने तुरंत गौ रक्षकों को सूचित किया, जिसके बाद सभी गौ सेवक मौके पर पहुंच गए।
गौ सेवकों ने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ नंदी महाराज को धरती माता की गोद में सम्मानपूर्वक शरण देकर अंतिम संस्कार किया। इस सेवा कार्य में चंडीगढ़ गौरक्षा प्रमुख जितेन्द्र सनातनी, पवन कुमार, अशोक कुमार, ललित शर्मा, शिवम कुमार, अनिकेत, राज तथा जसन सहित अनेक गौ सेवकों ने भाग लेकर गौ सेवा का धर्म निभाया।
गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रमुख जितेंद्र कालरा ने सभी गौ रक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सदस्य सदैव गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे सेवा कार्य भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *