चंडीगढ़ । रामदरबार फेस-1, के लाली पार्क के नाम से प्रसिद्ध पार्क में वरिष्ठ नागरिक कल्याण एसोसिएशन (पंजीकृत) रामदरबार तथा नौजवान सभा, रामदरबार के नवयुवकों द्वारा 1 मार्च को साफ-सफाई का श्रीगणेश किया गया है। दोनों संस्थाओं ने रामदरबार में केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान शुरु किया । आज लगभग 80-90 बच्चे, युवतियों, महिलाओं, नवयुवकों, पुरूषों तथा वृद्ध नागरिकों ने इस मुहिम में भाग लिया । इन सब के द्वारा प्रातः काल 7.30 से लेकर 11.30 बजे तक इस पार्क की साफ-सफाई की । भविष्य में भी राम दरबार के सभी पार्कों सुन्दर बनाया जायेगा । कालोनी में विशेषरूप से इस सम्बन्ध में नागरिकों को जागरूक करके सबका सहयोग लिया जाएगा ।
आज के इस अभियान की यह विशेषता रही कि इस अभियान में राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय करसान रामदरबार के प्रिंसीपल डॉक्टर धर्मेन्द्र शास्त्री, नगर निगम से सम्बंधित कुछ सुपरवाइजर तथा कर्मचारियों ने इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । वरिष्ठ नागरिक कल्याण एसोसिएशन के चेयरमैन वी एन तिवारी, प्रधान बदन सिंह सहरवाल, लेखराम महासचिव, वीर सिंह कटोच, मदन सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, तरसेम लाल, माम चन्द चेयरमैन रविदास सभा, ईश्वर बिड़ला, करता एवं समदर्श वेद जोसेफ जिनका बहुत बिजी शेड्यूल है ये सभी इस मुहिम का हिस्सा बने। इस मुहिम के आयोजक लाली भाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सबको जलपान कराया । बच्चों को बिस्किट तथा केला वितरण करते हुए स्वच्छता अभियान का समापन किया । यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
रामदरबार के नवयुवकों ने साफ-सफाई का किया श्रीगणेश
