बिजली कर्मी 26 फरवरी को सैक्टर 17 में करेंगे रोष रैली

बिजली कर्मी 26 फरवरी को सैक्टर 17 में करेंगे रोष रैली
Spread the love

चण्डीगढ़, 23 फरवरी । यूटी पावरमैन यूनियन चण्डीगढ की विस्तृत कार्यकारिणी की मीटिंग आज 23 फरवरी 2026 को बिजली कार्यालय सैक्टर 18 के नजदीक यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिग में कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा यूनियन के सक्रीय सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में कर्मचारियों को सरकारी दर्जा बरकरार रखने तथा अन्य माँगों पर प्रशासन व सीपीडीएल के अधिकारियों के नकारात्मकरवैये के अलावा एच टी व एल टी को बिना सोचे अलग अलग कर चलते हुए काम में बाधायें पैदा करने व मुख्य रूप से कर्मचारियों को सी पी डी एल में समाहित करने के लिए अनावश्यक रूप से लिखित परीक्षा लेने के फैसले पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नियमित करने के लिए लिखित परीक्षा लेने के खिलाफ 26 फरवरी 2026 को बिजली दफतर सैक्टर 17 के सामने दोपहर 12 बजे रोष रैली करने का ऐलान किया।
मीटिंग में यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने ऐजण्डा रखा जिस पर यूनियन के उपाध्यक्ष सुखविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, विनय प्रसाद, सुरजीत सिंह, सुरिन्दर सिंह, पान सिंह, सेवा सिंह, रूपिन्दर सिंह, अमित सिह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पिछले 10 सालों से बिजली विभाग व अब पिछले 1 साल से सीपीडीएल में काम कर रहे कान्ट्रेक्चुअल कर्मियों को पक्का करने के लिए लिखित परीक्षा की शर्त थोपने की कड़ी आलोचना की, तथा इसे पिछले साल 31 जनवरी 2025 को माननीय उपायुक्त की उपस्थिति में यूनियन के साथ हुई मीटिग में हुई सहमति से पीछे हटने का आरोप लगाया जिसमें कर्मचारियों को स्टैपवाईज रेगुलर करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब सीपीडीएल अपने वायदे से पीछे हट रहा है जो गलत है। वक्ताओं ने कहा कि इतने लम्बे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को जो कम्पनी का सारा काम संभाल रहे हैं, परीक्षा लेकर उन्हें एक तरफ करने की साजिश है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने आगे कहा कि सीपीडीएल में ट्रांसफर हुए अधिकतर कर्मचारी जो सीनियर भी हैं,व पहले ही लिखित परीक्षा व टाइपिंग तथा प्रैक्टीकल पेपर देकर लगे हैं, जिसे भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को उनकी सिक्योरिटी के हिसाब से रेगुलर किया जाए तथा चेतावनी दी कि अगर कम्पनी अपने वायदे से पीछे हटी तो यूनियन 26 फरवरी को रोष रैली कर संघर्ष तेज करने का ऐलान करेगी।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *