नौजवान सभा रामदरबार ने डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री को किया सम्मानित

नौजवान सभा रामदरबार ने डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री को किया सम्मानित
Spread the love

चंडीगढ़, 23 फरवरी। राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय करसान, फेस-1, रामदरबार के प्रिंसीपल डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री को सोमवार 23 फरवरी 2026 को सम्मानित करने के लिए नौजवान सभा रामदरबार के प्रधान लाली भाई, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दीप चंडालिया की टीम घर घर संविधान समदर्श वैध जौसफ, सतीश कुमार सेवा निवृत्त पुलिस ऑफिसर तथा अन्य सदस्यगणों व बदन सिंह सहरवाल प्रधान वरिष्ठ नागरिक कल्याण ऐसोसिएशन रामदरबार, वीर सिंह कटोच उप प्रधान, ईश्वर सिंह बिड़ला सचिव, मदन सिंह ठाकुर खजांची व अन्य सदस्यगणों सहित, स्कूल के विकास तथा विद्यार्थियों के पढ़ाई-लिखाई, अध्यापकों व अन्य स्टाफ के योगदान को सराहा गया तथा उन्हें बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा रचित संविधान (घर घर) की प्रति भेंट की तथा स्कूल को सुन्दर बनाने के लिए उनके योगदान तथा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत 10 वी कक्षा के रिज़ल्ट की भगवान से कामना की। सम्मान समारोह के बाद नौजवान सभा तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण ऐसोसिएशन (पंजीकृत) रामदरबार द्वारा जलपान करवाकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *