चंडीगढ़, 21 फरवरी । अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए दिवंगत गीता देवी की स्मृति में मोडर्न सेल्स के निर्देशक सतीश गुप्ता व अक्षय गुप्ता ने अपने ही शोरूम चंडीगढ़ सेक्टर-22 बी के सामने ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया। यह ब्लड डोनेशन कैम्प विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4 बजे तक चला। इसके साथ साथ उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर से मोबाईल भंडारा वैन मँगवाकर सभी आने जाने वालों को भंडारा भी बँटवाया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर अनुभव की देखरेख में 36 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। शिविर में 36 डोनर्स ने ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्टर करवाया, 4 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ की नोडल ऑफिसर पूनम मालिक द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मोडर्न सेल्स के निर्देशक सतीश गुप्ता व अक्षय गुप्ता ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने विश्वास फाउंडेशन से आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रणधीर सिंह, सत्य भूषण खुराना, मधू खन्ना, रेडक्रॉस का स्टाफ व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्वर्गीय गीता देवी की याद में सेक्टर 22बी चंडीगढ़ में रक्तदान कैंप आयोजित, 36 यूनिट्स रक्त एकत्र
