चण्डीगढ़, 12 फरवरी । केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारियों की फैड़रेशन केआहवान पर आज यूटी एम सी व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ के बैनर तले चण्डीगढ़ में मुकम्मल हड़ताल कर सैक्टर 17 ब्रिज मार्किट में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त विशाल रैली व प्रर्दशन किया। हड़ताल में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, इलैक्ट्रीकल, एम सी मनीमाजरा, हैल्थ परिवहन, महिला व बाल विकास, सोलिड़ वेस्ट, कजौली वाटर वर्क्स समेत तमाम यू टी व एम सी के अलग अलग विभागों के कर्मचारी शामिल थे। संयुक्त रैली में कर्मचारियों के आलावा सीटू , ऐटक तथा इंटक से जुडी यूनियनों ने भी भाग लिया ।सवेरे कर्मचारी अपने अपने विभागीय कार्यालयों के सामने इकट्ठे हुए व बाद में फैड़रेशन के आह्वान पर सैक्टर 17 ब्रिज मार्किट में की गई बड़ी रैली में शामिल हुए। हड़ताली कर्मचारियों की रैली में सीटू, ऐटक तथा इंटक से सम्बन्धित अलग अलग उद्योगों की यूनियनों से जुड़े ओद्योगिक वर्करज तथा पेंशनर ऐसोसिऐशन से जुडे कर्मियों ने भी भारी गिनती में हिस्सा लिया। हड़ताल व रैली में बड़ी गिनती में महिला कर्मी भी शामिल थे। हड़ताल के दौरान विभागीय काम-काज पूरी तरह बन्द रखा गया।
सैक्टर 17 में हड़ताली कर्मचारियों की रैली की अध्यक्षता फैड़रेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच, उपाध्यक्ष रेखा गोरा, एम एम सुब्रमण्यम, अमरीक सिंह व सीटू के महासचिव दिनेश प्रसाद, एटक के प्रधान राजकुमार, सीटीयू के नेता धमेन्द्र राही, हैल्थ के प्रधान रंजीत सिंह व इन्डियन काउन्सिल की उप प्रधान रेखा गोरा पूर्व प्रधान रेखा शर्मा आधारित प्रधानगी मंडल ने की। मंच का संचालन फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ने किया।
रैली को सम्बोधित करते हुए फैड़रेशन के महासचिव हरकेश चंद, बिहारी लाल, नसीब सिंह, हरपाल सिंह,तरूण कुमार, कश्मीरसिंह, वीरेंद्र सिंह हरजिंदर सिंह,विनय प्रसाद, सुरजीत सिंह , एमसी रोड के मनमोहन सीटू के नगिन्दर कुमार, ऐटक देवी दयाल शर्मा व रेहड़ी फड़ी के राम मिलन गौड़ ने सफल हड़ताल के लिए कम्रचारियों व कामगारों को बधाई देते हुए कर्मचारी विरोधी नीतियाँ लागू करने के लिए केन्द्र सरकार व यूटी प्रशासनकी कड़ी अलोचना की व कहा कि यह हड़ताल, मजदूर व कर्मचारी विरोधी सभी चार लेबर कोड्स को निरस्त करने, पीएफआरडीए एक्ट रद्द करने। पुरानी पैंशन बहाल करने। ईपीएस-95 के पैंशन भोगियों को भी ओपीएस में शामिल करने, सभी प्रकार के आउटसोर्स संविदा कर्मियों को रेगुलर करने, सभी रिक्त पदों को नियमित भर्ती से भर के बेरोजगारों को रोजगार देने, पीएसयू के निजीकरण और सरकारी विभागों को सिकोडना बंद करने, 8वें पे कमीशन की अधिसूचना जारी करने और राज्य वेतन आयोगों का गठन करने, कर्मचारियों एवं पेशनर्स के फ्रिज किए 18 महीने के डीए-डीआर रिलीज करने और डीए की सभी बकाया किश्तों का भुगतान करने ,सरकार के सहयोग से एक समग्र स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, जिससे सभी अस्पतालों में कम्रचारियों, पेंशनरों एवं संविदा कर्मियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को रद्द करने, संविधान के अनुच्छेद 310, 311(2)(ए),(बी),(सी) को निरस्त करने आदि केन्द्रीय मांगों के समर्थन मे , तथा सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कर सभी यूटी व एम सी कर्मचारियों को एरियर का शीघ्र भुगतान करने, बोनस का भुगतान करने तथा मोडिफाइड एसीपी स्कीम लागू करने ,प्रशासन से निजी कंपनी में भेजे गए बिजली कर्मचारियों सहित सभी विभागों में प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने व भर्ती नियमों में संशोधन करने ,बिजली विभाग से निजी कंपनी में भेज कर्मचारियों को अन्य विभागों में एडजस्ट करने, बदले की भावना से टर्मिनेट किए गए तथा जबरदस्ती रिटायर किये क्रैच वर्कों को तुरंत ड्यूटी पर वहाल करने व् उनको पहले मिल रहा वेतन बहाल करने, एम् सी बागवानी के अधीन चल रही ग्रीन बेल्ट व् पार्कों को एम् ओ यु के मार्फ़त निजी सोसाइटीयो को देना बंद करने, 10 साल पूरे कर चुके हैं सभी डेली वेज कर्मचारियों को पक्का करने व पक्का होने तक बेसिक पे डीए, सीसीए और हाउस रेंट, मेडिकल आदि सभी भत्ते लागू पकरने, छोड़ें गए कर्मचारीयों को साल 2025-26 का संशोधित डी सी रेट देने, रिटायर कर्मचारियों को पेंशनरी लाभ का भुगतान करने, तथा कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला रद्द करने समेत आदि मांगों के समर्थन में की जा रही है । रैली को अखिल भारतीय किसान सभा के आगे सुखविंदर सिंह सेखों पंजाब सांवरिया सर्विस फेडरेशन वैज्ञानिक के महासचिव नरेंद्र तिवारी चरणजीत सिंह सिद्धू पीएसआईईसी के तारा सिंह एलआईसी के संजीव झंड बीएसएनएल के कमलजीत सिंह,गुरमीत सिह खालसा पेंशन संगठन की रामस्वरूप ,भीमसेन, सोहन सिंह , यूटी हॉर्टिकल्चर के प्रधान कमल कुमार ऑल कांटेक्ट कर्मचारी महासंघ के अशोक कुमार,गवर्नमेंट टीचर यूनियन पंजाब के पूर्व महासचिव हरजीत सिंह बसौटा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। तथा सभी कर्मचारियों का वर्कों को सफल हड़ताल की बधाई दी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चंद ने दी।
यूटी व एमसी कर्मचारियों की हड़ताल रही सफल, कई विभागों ने लिया हिस्सा
