12 फरवरी की हड़ताल की तैयारियां जोरों पर, आज भी 4 स्थानों पर हुई गेट मीटिंगें

12 फरवरी की  हड़ताल की तैयारियां जोरों पर, आज भी 4 स्थानों पर हुई गेट मीटिंगें
Spread the love

चंडीगढ़, 7 फरवरी । फेडरेशन ऑफ़ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आहवान पर 12 फरवरी 2026 को हो रही हड़ताल को सफल करने के लिए यूटी व एमसी के कर्मचारी पूरी तैयारी में जुटे हैं । हड़ताल की तैयारी के सिलसिले में आज बिजली दफ्तर सेक्टर औद्योगिक क्षेत्र फेस 1, नगर निगम बागवानी के बूथ सेक्टर 8, सोलिड वेस्ट सेक्टर 25 रोड बूथ सेक्टर 29 में गेट मीटिंगें की गई।
गेट मीटिंगों को संबोधित करते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ,प्रधान राजेंद्र कटोच, महासचिव हरकेश चंद, उप प्रधान व सीएससी बागवानी के महासचिव एम, एम, सुब्रमण्यम, यूटी पावर मैन यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह, सचिव विनय प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र सिंह, टेक राज, मूल चंद, अजमेर सिंह, हरजिंदर सिंह, तथा सीएससी बागवानी विभाग के उपाध्यक्ष बुधराम, बलदेव सिंह, अय्यप्पन पब्लिक हैल्थ के प्रधान हरपाल सिंह, उप प्रधान हरजीत सिंह, राजकुमार, तेजमनी आदि ने रैलीयों को संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों से 12 फरवरी को हो रही हड़ताल में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह हड़ताल : आठवें वेतन आयोग की टर्म एंड कंडीशन निर्धारित कर तुरंत प्रभाव से 20% अंतिम राहत देने, 29 लेबर कानून को बदलकर बनाए गए चार लेबर कोडों को रद्द करने, 10 साल पूरे कर चुके सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का करने तक बराबर काम – बराबर वेतन लागू करने तथा आउटसोर्स कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से विभागों के अधीन करने, पी एफ आर डी ए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने ,विभागों का किया जा रहा निजीकरण रोकने, सभी विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें तुरंत भरने तथा सीधी भर्ती की पोस्टों पर कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने चंडीगढ़ प्रशासन से निजी कंपनी में भेजे गए बिजली कर्मचारियों को प्रशासन के बिजली विभाग व अन्य विभागों में एडजस्ट करने क्रैच वर्कर्स व हेल्परों के किए गए बर्खास्तगी के ऑर्डर रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लेने तथा 65 साल की बजाय 60 साल में रिटायर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने, बागवानी विभाग के अधीन चल रहे पार्कों व ग्रीन बैल्टों को विभाग के अधीन करने, बिजली व ट्रांसपोर्ट विभाग में लगाया गया एस्मा रद्द करने ,कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफ आई आर रद्द करने, संविधान की धारा 310, 311 2 ए बी सी निरस्त करने , नगर निगम में छंटनी किए गए कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लेने , ई एस आई की कटौती की लिमिट कम से कम 50000 करने, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यूटी कर्मचारियों पर लागू करने , मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 5% सीलिंग खत्म कर नौकरी देने, क्रैच /आंगनबाड़ी कर्मचारीयों को डीसी रेट लागू करने, तथा कर्मचारियों को तेल साबुन, वर्दियां तुरंत देने आदि मांगों के समर्थन में की जा रही है। फैडरेशन के पदाधिकारीयों नेसभी विभागों के कर्मचारियों को 12 फरवरी की हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सैक्टर 17 में की जा रही रैली को सफल करने की अपील की।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चंद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *