चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने बीते दिन भारत के उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय,चंडीगढ़ के कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
यह मुलाकात कल सांय नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में हुई। जैन ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, परन्तु जैन ने उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को कई कानूनी विषयों पर, जिनमें पंजाब विष्वविद्यालय से सम्बंधित भी कई विषय शामिल थे की जानकारी दी।
सत्य पाल जैन ने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
