चंडीगढ़ । यूटी व एम सी के कर्मचारी 12 फरवरी को हो रही देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इस संबंध में फैडरेशन द्वारा 22 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी व अन्य अधिकारियों को नोटिस दे दिया गया है। हड़ताल की तैयारी के सिलसिले में आज बिजली दफ्तर सेक्टर 18 के नजदीक फैडरेशन की कार्यकारिणी की फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में हड़ताल की रूपरेखा तय की गई तथा हड़ताल की तैयारीके सिलसिले में अलग-अलग विभागों में गेट मीटिंग व रैलिया करने का प्रोग्राम तय किया गया ।
कार्यकारिणी की मीटिंग में फैडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच उप प्रधान एम एम सुब्रमण्यम , रेखा गोरा, महासचिव हरकेश चंद्र अतिरिक्त महासचिव अमरीक सिंह, मीडिया इंचार्ज सुखविंदर सिंह सिद्धू, संयुक्त सचिव बिहारी लाल समेत अलग-अलग विभागीय यूनियनों के नेता भी शामिल हुए । फैडरेशन के महासचिव हरकेश चंद ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार के साथ संबंधित मांगों के संबंध में तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन चल रही मांगों पर प्रशासन के नकारात्मक रवैये के विरोध में की जा रही है। हड़ताल की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग की टर्म एंड कंडीशन निर्धारित कर तुरंत प्रभाव से 20% अंतिम राहत देने, 29 लेबर कानून को बदलकर बनाए गए चार लेबर कोडों को रद्द करने, 10 साल पूरे कर चुके सभी प्रकार के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का करने तक बराबर काम – बराबर वेतन लागू करने तथा आउटसोर्स कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से विभागों के अधीन करने, पी एफ आर डी ए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने ,विभागों का किया जा रहा निजीकरण रोकने, सभी विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें तुरंत भरने तथा सीधी भर्ती की पोस्टों पर कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने चंडीगढ़ प्रशासन से निजी कंपनी में भेजे गए बिजली कर्मचारियों को प्रशासन के बिजली विभाग व अन्य विभागों में एडजस्ट करने क्रैच वर्कर्स व हेल्परों के किए गए बर्खास्तगी के ऑर्डर रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लेने तथा 65 साल की बजाय 60 साल में रिटायर किए गए कर्मचारियों को वापस लेने, बागवानी विभाग के अधीन चल रहे पार्कों व ग्रीन बैल्टों को विभाग के अधीन करने, बिजली व ट्रांसपोर्ट विभाग में लगाया गया एस्मा रद्द करने ,कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफ आई आर रद्द करने, संविधान की धारा 310, 311 2 ए बी सी निरस्त करने , नगर निगम में छंटनी किए गए कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लेने , ई एस आई की कटौती की लिमिट कम से कम 50000 करने, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यूटी कर्मचारियों पर लागू करने , मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 5% सीलिंग खत्म कर नौकरी देने, क्रैच /आंगनबाड़ी कर्मचारीयों को डीसी रेट लागू करने, तथा कर्मचारियों को तेल साबुन, वर्दियां तुरंत देने आदि मांगे शामिल है । इसी दौरान आज दूसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों का काला दिवस अभियान जारी रहा तथा कर्मचारियों ने काले विल्ले लगाकर 31 जनवरी को काला दिवस मना कर निजीकरण के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया ।फैडरेशन ने बिजली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए प्रशासन से कर्मचारियों की सेवा शर्तें बरकरार रखने की जोरदार मांग की। तथा सभी विभागों के कर्मचारियों को 12 फरवरी की हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सेक्टर 17 में की जा रही रैली को सफल करने की अपील की।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चंद ने दी।
यूटी व एम सी कर्मचारी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल में होंगे शामिल
