चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-38 में खाली करवाएं मकान

Spread the love

चंडीगढ़, 28 जनवरी । सेक्टर-38 (पश्चिम), चंडीगढ़ स्थित स्मॉल फ्लैट्स में बकाया राशि का भुगतान न किए जाने के कारण निरस्त किए गए आवासीय इकाइयों में रह रहे अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाने हेतु बेदखली अभियान 28 जनवरी 2026 को चलाया गया।
इस अभियान के दौरान चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) द्वारा कुल 10 आवासीय इकाइयों मकान नंबर 4695/2, 4874/3, 4894/3, 4902/2, 4928/3, 4961/1, 4963/2, 4965/2, 4966/3 एवं 4985 — को सफलतापूर्वक खाली कराया गया।
यह भी सूचित किया गया है कि बकाया राशि की वसूली भूमि राजस्व के बकाया (Arrears of Land Revenue) के रूप में की जाएगी, नियमानुसार।
सभी आवंटियों/लाइसेंसधारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बकाया राशि शीघ्र जमा करें, ताकि उनके आवासीय इकाइयों/स्मॉल फ्लैट्स की रद्दीकरण अथवा बेदखली की कार्रवाई से बचा जा सके। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में चंडीगढ़ प्रशासन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *