नशा मुक्त समाज और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित सेवा का सम्मान, गवर्नर ने प्रदीप मालिक को किया सम्मानित

नशा मुक्त समाज और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित सेवा का सम्मान, गवर्नर ने प्रदीप मालिक को किया सम्मानित
Spread the love

चंडीगढ़ । मौलीजागरा में नए थाने के शिलान्यास अवसर पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने समाज में नशा मुक्ति और गरीब बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे प्रदीप मालिक (मोंटी) समाजसेवी एवं भाजपा नेता, चंडीगढ़ को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु राज्यपाल महोदय की ओर से सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रशासक ने प्रदीप मालिक (मोंटी) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने जैसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों और शिक्षा-प्रोत्साहन पहलों के लिए प्रदान किया गया।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी सामाजिक पहलें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं और स्वस्थ,शिक्षित समाज के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होती हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रदीप मालिक (मोंटी) ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं,बल्कि उस पूरी टीम और हर उस व्यक्ति के लिए है जो समाज सुधार की इस मुहिम से ईमानदारी से जुड़ा है। उन्होंने भविष्य में भी नशा मुक्ति और शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक सशक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति,सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे,जिनमें चंडीगढ़ के एसपी, डीआईजी,आईजी, चीफ सेक्रेटरी, आईएएस अधिकारी एवं इंजीनियर प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *