चंडीगढ़ प्रॉपर्टी फेडरेशन ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए भेजे सुझाव

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी फेडरेशन ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए भेजे सुझाव
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ प्रॉपर्टी फेडरेशन के अध्यक्ष और सेक्टर 17 स्थित चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय बजट 2025-26 में विचार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए हैं। इन सुझावों का उद्देश्य समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की चिंताओं का समाधान करना और समग्र आर्थिक कल्याण को मजबूत करना है।
मुख्य सुझावों में 11 बिंदुओ को शामिल किया गया है जो निम्मन प्रकार है।
1. बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष पैकेज
2. व्यापारियों के लिए पेंशन योजनाएं
3. वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती यात्रा
4. पेंशन पर आयकर छूट
5. चंडीगढ़ नगर निगम के लिए पर्याप्त बजट आवंटन
6. व्यापारियों के लिए चिकित्सा बीमा
7. स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क का युक्तिकरण
8. संपत्ति मालिकों और निवेशकों के लिए आयकर राहत
9. किफायती और मध्यम आय वर्ग के आवास के लिए विशेष प्रोत्साहन
10. अनुपालन और अनुमोदन प्रक्रियाओं का सरलीकरण
11. केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विशेष वित्तीय सहायता
पंछी ने उम्मीद जताई है कि केंद्रीय बजट 2025-2026 को अंतिम रूप देते समय आप चंडीगढ़ प्रॉपर्टी फेडरेशन के सुझावों पर विचार करेंगे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्यसचिव अमित जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *