लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने MSME इंडस्ट्री मीट का किया सफल आयोजन

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ ने MSME इंडस्ट्री मीट का किया सफल आयोजन
Spread the love

चंडीगढ़ । लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा उद्योग विभाग, यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र फेज-II स्थित होटल पेलिकन में MSME इंडस्ट्री मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने की।
कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ वक्ताओं ने MSME उद्यमियों को समसामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आकाश मित्तल (ALC) ने नए श्रम कानूनों पर प्रकाश डाला, जबकि सुश्री एराम रिज़वी (इंस्पेक्टर) ने साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा कीं। वहीं प्रो. अजय शर्मा, प्रोफेसर, पंजाब विश्वविद्यालय ने Industry 4.0 विषय पर व्याख्यान देते हुए आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन एवं डिजिटल परिवर्तन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
इसके अतिरिक्त नरेंद्र सिंह जस्सल (सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट, CSIO) ने केंद्र सरकार की PRISM योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अरुण गोयल, कन्वीनर, BJP इंडस्ट्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने उद्योग एवं MSME क्षेत्र से जुड़े विषयों पर उद्यमियों से संवाद किया।
अपने संबोधन में अवी भसीन ने कहा कि लघु उद्योग भारती MSME उद्यमियों को नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और नियमों से अवगत कराने के लिए निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। ऐसे कार्यक्रम उद्योग जगत को सशक्त बनाने के साथ-साथ उद्योग और प्रशासन के बीच संवाद को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री अवी भसीन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अक्षय चुग, अरुण शर्मा, रितेश अरोड़ा, प्रमोद शर्मा, जरनैल सिंह तथा कार्यक्रम के समन्वयक एवं महासचिव मनीष निगम का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बैठक के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *