चंडीगढ़, 22 जनवरी । फैडरेशन ऑफ यूटी ईम्पलाइज और वर्कर्स चंडीगढ़ के 15 सदस्यीय प्रतिनिधि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की शिर्डी में हो रही 18वीं अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज शिर्डी पहुंची हैं। 15 सदस्यीय प्रतिनिधियों की अगुवाई फैडरेशन के राष्ट्रीय सचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान राजेंद्र कटोच तथा उप प्रधान एम एम सुब्रमण्यम तथा महिला उप समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा कर रहे हैं ।
ज्ञात रहे की अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 18वां प्रतिनिधि सम्मेलन शिर्डी में कल दिनांक 23 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक चलेगा इस सम्मेलन में पूरे देश के 28 राज्यों वह केंद्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन में पिछले 3 सालों से अधिक समय की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यप्रणाली व संगठनात्मक ढांचा ,वर्क रिपोर्ट के साथ-साथ देश विदेश में कर्मचारी वर्ग को आ रही समस्याओं तथा देश के शासको की नीतियों के बारे तथा कर्मचारियों के हितों के ऊपर हो रहे कुठाराघात व कर्मचारी विरोधी फैसलों के खिलाफ प्रस्ताव पास किए जाएंगे तथा पूरे 4 दिन की रिपोर्ट पर विस्तृत बहस के बाद रिपोर्ट को और रिपोर्ट में पेश किए गए प्रस्तावों को पास करने के बाद अगले 3 सालों के लिए नई कार्यकारिणी चुनी जाएगीतथा अगले संघर्षों का ऐलान भी किया जाएगा ।
प्रेस के नाम जारी किए गए बयान में फेडरेशन के महासचिव हरकेश चंद्र ने यह भी बताया की फेडरेशन ने 12 फरवरी 2026 को केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर की जा रही देशव्यापी हड़ताल में भी शामिल होने का ऐलान कर दिया है, इस संबंध में आज प्रशासन के मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में हरकेश चंद महासचिव फैडरेशन ऑफ यूटी ईम्पलाइज और वर्कर्स चंडीगढ़ ने दी।

