चंडीगढ़ । दिशा कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में सोमवार 19 जनवरी 2026 को नए कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसार पर विशेष छूट दिवस के अंतर्गत प्रति कोर्स मात्र ₹1450 शुल्क निर्धारित किया गया है।
इन कोर्सों का शुभारंभ संस्थान के मालिक करण कश्यप द्वारा किया गया, जबकि उद्घाटन अवी भसीन ने चंडीगढ़ प्रशासन की शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में किया। इस अवसर पर अवी भसीन ने छात्रों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के किफायती एवं कौशल आधारित कंप्यूटर कोर्स युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। अवी भसीन ने करण कश्यप द्वारा अत्यंत नाममात्र शुल्क पर कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास डिजिटल साक्षरता को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में शिक्षा समिति चंडीगढ़ प्रशासन के सदस्य अवी भसीन ने दी।
अवि भसीन ने नए कंप्यूटर कोर्स का किया शुभारंभ
