चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के लोक भवन में आज लघु उद्योग भारती के वार्षिक हिंदी कैलेंडर का भव्य विमोचन के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी भाषा के सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण तथा लघु उद्योगों को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि यह हिंदी कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है। हिंदी भाषा में कार्य करना लघु उद्योगों को आम जनमानस से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने माननीय राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन को MSME क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान है और इसके माध्यम से उद्योगों का संचालन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल में मनीष निगम (महासचिव), सुनील खेतरपाल (उपाध्यक्ष), अरुण शर्मा (संगठन सचिव), जरनैल सिंह (कार्यकारिणी सदस्य) एवं रितेश अरोड़ा (मास कम्युनिकेशन संयोजक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदी कैलेंडर को उद्योग, संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बताया।
यह जानकरी जारी एक विज्ञप्ति में लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ द्वारा दिया गया।
लघु उद्योग भारती के वार्षिक हिंदी कैलेंडर का राज्यपाल कटारिया ने किया विमोचन
