लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ ने धुमधाम से मनाई लोहड़ी

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ ने धुमधाम से मनाई लोहड़ी
Spread the love

चंडीगढ़, 13 जनवरी। लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र-2 चंडीगढ़ में व्यापारियों व उद्यमियों ने मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, एकता और सामाजिक समरसता के साथ मनाया।
इस गरिमामयी आयोजन में माननीय महापौर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला, जतिंदर पाल मल्होत्रा, स्टेट प्रेसिडेंट भाजपा चंडीगढ़, संजय टंडन सह-प्रभारी भाजपा हिमाचल प्रदेश, सरदार दिदार सिंह चेयरमैन खादी उद्योग, साथ ही नॉमिनेटेड एवं निर्वाचित पार्षदगण, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा की स्टेट टीम की विशेष उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने MSME एवं लघु उद्योगों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और उद्योग–सरकार के मजबूत समन्वय पर अपने विचार रखे। यह आयोजन यह दर्शाता है कि लघु उद्योग ही आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ हैं। यह जानकारी जारी अवि भसीन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *