फैडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच को उनकी सेवामुक्ति के अवसर पर विदाई पार्टी दी

फैडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच को उनकी सेवामुक्ति के अवसर पर विदाई पार्टी दी
Spread the love

चंडीगढ़, 2 जनवरी । फैडरेशन ऑफ़ यूटी इम्प्लॉइज़ एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र कटोच को उनकी सेवामुक्ति (रिटायरमेंट) के अवसर पर आज एक विशेष कार्यक्रम में विदाई पार्टी दी गई। यह समारोह फैडरेशन की अगुवाई में सेक्टर 30 स्थित चीमा भवन में आयोजित हुआ । इस मौके पर फैडरेशन से जुड़े कई संगठनों के प्रतिनिधि और नेता भी उपस्थित रहे । फैडरेशन के महासचिव हरकेश चंद तथा अतिरिक्त महासचिव अमरीक सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राजेंद्र कटोच सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक चलता-फिरता संस्थान हैं। उन्होंने बताया कि 1982 में नौकरी जॉइन करने के बाद से लेकर आज 43 साल तक उन्होंने मज़दूरों और कर्मचारियों के हितों के लिए काम किया है। फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि साथी राजेंद्र कटोच ने कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे संघर्षों के दौरान सरकार के दबाव और ज़बरदस्ती की परवाह किए बिना दर्जनों संघर्षों व हड़तालों का नेतृत्व किया। उन्होंने कर्मचारी हितों की रक्षा करते हुए सरकार की नीतियों का डटकर सामना किया। उनका यह योगदान ट्रेड यूनियन के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
पेंशनर्स यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह, भीमसेन ,सुच्चा सिंह तथा सोहन सिंह ने कहा कि साथी राजेंद्र कटोच एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हमेशा लोकहित को प्राथमिकता दी और निजी हितों का त्याग किया।फैडरेशन के उप प्रधान गुरमीत सिंह, रेखा गोरा, रणजीत सिंह एम एम सुब्रमण्यम ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों के लिए साथी कटोच का बड़ा योगदान है। कठिन समय में वे हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़े रहे।
इस मौके पर पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (वैज्ञानिक)के महासचिव एन डी तिवारी,संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के नेताओं सर्व विपिन शेर सिंह सुखजीत सिंह धर्मेंद्र सिंह राही, चरणजीत सिंह ढींडसा, सीटू के महासचिव दिनेश प्रसाद ने उनकी कार्यशैली की सराहना की। तथा कहा कि साथी कटोच एक ईमानदार व बेदाग छवि वाले ट्रेड यूनियन नेता है। विदाई समारोह में विशेष तौर पहुंचे ऑल इंडिया किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड सुखविंदर सिंह शेखो ने कहा कि आज जिस तरह कर्मचारी व मजदूर वर्ग के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं तथा सरकार की नीतियों के कारण सरकारी विभाग व सार्वजनिक क्षेत्र बंद किये जा रहे हैं, व लेबर कानून खत्म कर मजदूरों के हितों पर सीधे तौर पर कुठाराघात किया जा रहा है इन हालातों में साथी कटोच जैसे ट्रेड यूनियन नेताओं की बहुत ज्यादा जरूरत है, जिन्हें इन नीतियो की पूरी समझ में है, तथा अगुवाई की क्षमता है।समारोह को कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें हरपाल सिंह, बिहारी लाल, वीरेंद्र सिंह, रेशम सिंह, विनय प्रसाद, पान सिंह राणा आदि शामिल थे।और अंत में, साथी राजेंद्र कटोच ने सभी संगठनों के नेताओं और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बिना साथियों और परिवार के विश्वास के कोई भी नेता सफल नहीं हो सकता। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लंबे कार्यकाल में कर्मचारियों का सहयोग हमेशा रहा और उनकी पत्नी सुदेश रानी का योगदान उनकी सफलता का बहुत बड़ा कारण रहा। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना लोकसेवा संभव नहीं है।इस मौके पर सुनीता शर्मा, रेनू, नीलम मनमोहन, बुधराम हरदीप सिंह, तरुण जैसवाल, हरदीप शर्मा, राम आधार, गुरेक सिंह,समेत कई नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में फैडरेशन आफ यूटी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के महासचिव हरकेश चंद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *