पंचकूला। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में कार्यरत गणित अध्यापक सतपाल सिंह ने 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित की गई।
सतपाल सिंह ने डिस्कस थ्रो एवं हैमर थ्रो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक, जबकि शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सचदेवा, प्रधानाचार्य सतबीर एवं प्रधानाचार्य रमेश द्वारा सतपाल सिंह को पदक एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य पृथ्वी सिंह (DPE), विजय भार्गव, रबिन्द्र सिंह, मोहन लाल, सुलेन्द्र, सलीम, प्रहलाद माहिया, प्रहलाद राय, सुनीता, शारदा, मनीष, राजेश, धर्मवीर तथा SMC प्रधान रमेश ने भी सतपाल सिंह को सम्मानित किया।
समस्त स्टाफ ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

