चंडीगढ़, 11 दिसंबर । पंजाब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व एचडीएफसी बैंक द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर गेट नंबर 4 हाई कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ ने एहम भूमिका निभाई। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला। शिविर में 131 डोनर्स ने रक्तदान करने के लिए रजिस्टर करवाया 27 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर जसमीत व डॉक्टर मेघाली की देखरेख में 104 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ की नोडल ऑफिसर पूनम मालिक द्वारा सभी रक्तदाताओं के लिए प्रशंसा पत्र भी दिए गए।
विश्वास फाउंडेशन के जॉइन्ट सेक्रेटरी ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, सीनियर एडवोकेट मनिन्दर सिंह बेदी एडवोकेट जनरल पंजाब, पंजाब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला, आनरेरी सचिव गगनदीप जम्मू, सीनियर एडवोकेट चंचल के सिंगला अडिश्नल एजी पंजाब, सीनियर एडवोकेट रवींद्र सिंह रंधावा, सीनियर एडवोकेट मनीन्द्र सिंह अडिश्नल एजी पंजाब, सीनियर एडवोकेट जस्तेज सिंह अरोड़ा अडिश्नल एजी पंजाब, सीनियर एडवोकेट परमिंदर सिंह सेखों, एडवोकेट राजीव मदान, डीएजी पंजाब, एडवोकेट रवींद्र कौर, एडवोकेट कविता जोशी, एडवोकेट तनुज गोयल, राजिंदर भाटिया, मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके व रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया गया। गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, साध्वी प्रीति विश्वास, मधु खन्ना, विकास कालिया, सत्य भूषण खुराना, रणधीर सिंह, रमेश सुमन, मंजुला गुलाटी, रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ का स्टाफ उपस्थित रहे।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान महादान है और रक्त का कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला ने बताया कि पूर्व में रक्तदान से शरीर में कमजोरी आना व बीमारी लगने जैसी अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी परंतु आज यह भ्रांतियां दूर हो चुकी है और हमारे युवा बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे है। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं है और स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रही है। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते है तो इससे बड़ा उपकार नहीं हो सकता। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
पंजाब एण्ड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में किया 104 रक्तदानियों ने रक्तदान
