पंछी ने मुफ्त बिजली योजना के तहत चंडीगढ़ की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता व्यक्त की

पंछी ने मुफ्त बिजली योजना के तहत चंडीगढ़ की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता व्यक्त की
Spread the love

चंडीगढ़, 28 नंवबर। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 के अध्यक्ष और सोलर सिटी चंडीगढ़ प्रशासन के ब्रांड एंबेसडर कमलजीत सिंह पंछी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चंडीगढ़ की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। केंद्र सरकार ने हाल ही में निजी आवासीय क्षेत्र में शहर के प्रदर्शन को असंतोषजनक बताया है।पंछी ने चंडीगढ़ के नागरिकों से आग्रह किया कि वे आरडब्ल्यूए के साथ आगामी बैठक में भाग लेकर प्रशासन और चंडीगढ़ अक्षय ऊर्जा एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसाइटी (क्रेस्ट) का सक्रिय रूप से समर्थन करें। 1 दिसंबर 2025 को सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य निजी घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम को अपनाने में तेज़ी लाना है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, केंद्र सरकार 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करती है, जिसकी लागत लगभग 1.56 लाख रुपये है। प्रशासन ने गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी भेजा है जिसमें तेजी से अपनाने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी सहायता की मांग की गई है। पंछी ने नागरिकों से आगे आकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की। पंची ने चंडीगढ़ प्रशासन से गृह मंत्रालय के पास लंबे समय से लंबित रेस्को मॉडल प्रस्ताव को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य सचिव अमीत जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *