डॉ. विनोद शर्मा राष्ट्र गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉ. विनोद शर्मा राष्ट्र गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित
Spread the love

चंडीगढ़ । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ़ इंडिया चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा को समाचार क्यारी मीडिया समूह के प्रधान संपादक राजेश शर्मा ने डॉ. विनोद शर्मा को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। यह अवार्ड उन्होंने अपने कार्यालय में विधिवत रूप से दिया। प्रधान संपादक राजेश शर्मा ने डॉ. विनोद शर्मा से पत्रकारों को आ रही गंभीर समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाचार क्यारी चैनल पर वार्तालाप करते हुए पत्रकारों और समाचार पत्रों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। चैनल पर मध्यम और स्मॉल समाचार पत्रों के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। बातचीत के दौरान पत्रकारों को मेडिकल सुविधा, एक्रीडिएशन,विज्ञापनों के लिए इंपैलमेंट आदि प्रक्रिया को सरल बनाने की बात कही गई। इस दौरान इस बात पर भी बोल दिया गया कि सरकार समाचार पत्रों के लिए नीतियां बनाते समय स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स के ओनर्स से भी राय ले ताकि उनकी समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए अच्छी पॉलिसी फ्रेम हो सके।
डॉ विनोद शर्मा ने समाचार क्यारी मीडिया समूह के प्रधान संपादक राजेश शर्मा का इस तरह की हेल्दी डिस्कशन के लिए आभार व्यक्त किया। डॉ. शर्मा ने समाचार क्यारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान संपादक राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में समाचार क्यारी का प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया दोनों कड़ी मेहनत करते हैं। पब्लिक और सरकार के बीच में सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर साहित्यिक संपादक नीलम त्रिखा भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *