अनंतवीर सिंह ने नेशनल स्कूल गेम्स में ब्रोंज मेडल जीतकर चंडीगढ़ का नाम किया रौशन

अनंतवीर सिंह ने नेशनल स्कूल गेम्स में ब्रोंज मेडल जीतकर चंडीगढ़ का नाम किया रौशन
Spread the love

चंडीगढ़, 8 नवंबर। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 चंडीगढ़ के बॉक्सर अनंतवीर सिंह ने लड़कों के अंडर-17, बॉक्सिंग के (भारवर्ग -66 किग्रा) में दिनांक 28.10.2025 से 03.11.2025 तक ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में ब्रोंज मेडल जीतकर चंडीगढ़ शहर का नाम रौशन किया। चंडीगढ़ पहुँचने पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा ग्रोवर और स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप मेहरा ने अनंतवीर सिंह का स्कूल में स्वागत किया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। क़ाबिले जिक्र है कि अनंतवीर सिंह ने इंटर स्कूल स्टेट टूर्नामेंट 2025-26 में भी गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रौशन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *