चंडीगढ़, 8 नवंबर । फैडरेशन ऑफ़ यू टी ईम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर 12 नवंबर 2025 को नगर निगम कार्यालय सेक्टर 17 के सामने दिए जा रहे धरने की तैयारी जोरों पर है। इस संबंध में शनिवार को सेक्टर 16 अस्पताल के कर्मचारियों ने भारी जनसभा कर फैडरेशन द्वारा दिए जा रहे धरने में भारी गिनती में शामिल होने का ऐलान कर दिया।
इसके अलावा आज रोड बूथ सेक्टर 9, हॉर्टिकल्चर बूथ सेक्टर 8 तथा वाटर वर्क्स सेक्टर 12 में भी गेट मिटिगें की गई । गेट मीटिंगों को संबोंधित करते हुए फ़ैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र कटोच, महासचिव हरकेश चंद,अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, बागवानी विभाग के महासचिव तथा फेडरेशन के उप प्रधान म सुब्रमण्यम, फेडरेशन के संयुक्त सचिव बिहारी लाल, यूटी पावर मैन यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह ,बागवानी विभाग के बलदेव सिंह,सुखजीत सिंह पब्लिक हेल्थ के प्रधान हरपाल सिंह, रुपिंदर सिंह तथा राम सजीवन आदि ने संबोधित किया। सेक्टर 16 में हुई आम सभा को गवर्नमेंट मिलिट्री स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 के प्रधान रणजीत सिंह मदन कुमार नागेंद्र सिंह तथा ओमप्रकाश ने ओम प्रकाश के अलावा फेडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच महासचिव हरकिशन तथा अध्यक्ष गोपालगढ़ जोशी ने भी संबोधित किया। रैली और मीटिंगों को संबोधित करते हुएसभी कर्मचारियों से 12 नवंबर को दिए जा रहे धरने में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की। वक्ताओं ने कहा की 12 नवंबर का धरना सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कर सभी यूटी, एम सी कर्मचारियों को बोनस, एसीपी सीजीएचएस सहित सभी भत्तों का शीघ्र भुगतान किया जाये, 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज, कान्ट्रैक्ट आउटसोर्स व अन्य अस्थाई कर्मियों को पक्का किया जाये तथा पक्का होने तक बराबर काम बराबर वेतन लागू किया जाये, 1996 के बाद भर्ती डेलीवेज को भी बेसिक पे, डी ए, व अन्य भत्ते दिये जाये तथा आउटसोर्स कर्मियों को विभाग के अधीन किया जाये तथा छँटनी का फैसला रद्द किया जाये, बागवानी विभाग के अधीन चल रहे ग्रीन बैल्टों व पार्को को एमओयू के मार्फत सोसाईटीज को देने का फैसला रद्द किया जाये, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 5 प्रतिशत सीलिंग खत्म कर नौकरी दी जाये, रिटायर कर्मियों को पैंशन, ग्रेच्युटी व अन्य लाभ शीघ्र दिये जायें, आउटसोर्स कर्मियों को वेतन का भुगतान हर माह 7 तारीख से पहले किया जाये, सभी फील्ड कर्मियों को वर्दी भत्ता, बरसाती, गमबूट तथा सभी नियमित व अस्थाई कर्मियों को एमओएच की तर्ज पर तेल साबुन दिया जाये आदि मांगो को लागू कराने के लिए तथा मांगो पर प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारीयों के नकारात्मक रवैये के विरोध में दिया जा रहा है। उन्होंने सभी करमचारियों से भारी गिनती में धरने में शामिल होने की अपील की तथा करमचारियों में फूट डालने वाली तथा सरकार के हाथों में खेलने वाली ताकतों से सावधान रहने की अपील की।
सेक्टर 16 हॉस्पिटल के कर्मचारियों भी 12 नवंबर के धरने में होंगे शामिल
