चण्डीगढ़ । आर्य समाज, सेक्टर 7 बी का 67वां वार्षिक उत्सव 5 से 9 नवम्बर तक आयोजित होगा। उत्सव के आकर्षण प्रतिदिन यजुर्वेद पारायण यज्ञ, विद्वानों द्वारा भक्तिमय सत्संग, वैदिक, धार्मिक साँस्कृतिक चारित्रिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत तथा देश की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित व्याख्यान, सुमधुर भजन एवं ऋषि लंगर आदि होंगे। 5 नवंबर से 9 नवंबर तक प्रातःकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक यज्ञ, भजन एवं आशीर्वचन होंगे।
आचार्य विरेन्द्र शास्त्री – सहारनपुर यज्ञ ब्रह्मा के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यज्ञ संयोजक आचार्य अमितेश कुमार पुरोहित होंगे। पं. भूपेन्द्र सिंह आर्य-भजनोपदेशक भक्तिमय संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं कालीन कार्यक्रम के अंतर्गत 5:30 से 6:30 तक भक्ति भाव से परिपूर्ण भजन-गीत एवं वैदिक व्याख्यान भजन पं. भूपेंद्र आर्य भजनोपदेशक-मुजफ्फरनगर और 6:30 से 7:15 तक वीरेंद्र शास्त्री जी-सहारनपुर का व्याख्यान होगा। रविवार 9 नवम्बर को मुख्य उत्सव के अंतर्गत प्रातः 7:30 से 9:00 बजे यज्ञ, भजन एवं आशीर्वचन होगा। प्रातः 9:30 से 10:30 तक पं. भूपेंद्र सिंह आर्य भजनोपदेश के भजन होंगे। प्रातः 10:31 से 11:10 तक आचार्य जयवीर वैदिक-पंचकूला का व्याख्यान होगा। प्रातः 11:11-11:30 तक भजन- के.वी.डी.ए.वी. विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रातः 11:31-11:40 : वार्षिक विवरण मंत्री आर्य समाज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। प्रातः 11:41-12:00: विद्वानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। दोपहर 12:01-12:40 :तक भजन-पं. भूपेंद्र सिंह आर्य भजनोपदेशक के होंगे। दोपहर 12:41-01:30 : आचार्य विरेन्द्र शास्त्री जी, सहारनपुर का उद्बोधन होगा। शांति पाठ एवं ऋषि लंगर से कार्यक्रम संपन्न होगा।
आर्य समाज, सेक्टर 7 का 67वां वार्षिक उत्सव 5 से
