एम सी इलेक्ट्रिकल के कर्मचारियों ने भी 12 नवंबर के धरने में शामिल होने का किया ऐलान

एम सी इलेक्ट्रिकल के कर्मचारियों ने भी 12 नवंबर के धरने में शामिल होने का किया ऐलान
Spread the love

चंडीगढ़, 4 नवंबर । एम सी इलेक्ट्रिकल के कर्मचारी भी फैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर 12 नवंबर 2025 को नगर निगम कार्यालय सैक्टर 17 के सामने दिए जा रहे हैं धरने में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। धरने की तैयारी के संबंध में यूनियन के सदस्यों की आज सेक्टर 30 में प्रधान तरुण जायसवाल की अध्यक्षता में मीटिंग हुई ,जिसमें यूनियन के पदाधिकारीयों के अलावा फ़ैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र कटोच, अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी ने भी हिस्सा लिया। सभी कर्मचारियों ने 12 नवंबर को दिए जा रहे धरने में भारी गिनती में शामिल होने का ऐलान किया। बागवानी कर्मचारियों ने भी आज सीएससी हॉर्टिकल्चर वर्कर यूनियन चंडीगढ़ के आह्वान पर सेक्टर 34 में हरेली का 12 नवंबर के धरने की तैयारी मुकम्मल कर ली रैली को यूनियन के प्रधान वी फेडरेशन के महासचिव हरकेश चंद्र यूनियन के महासचिव एवं सुब्रमण्यम बुधराम गुरप्रीत सिंह गुरदीप सिंह के अलावा फेडरेशन के प्रधान राजेंद्र कटोच तथा अध्यक्ष गोपाल दास जोशी ने सभी कर्मचारियों को 12 नवंबर के धरने को भारी गिनती में शामिल होकर कामयाब करने की अपील की सभी कर्मचारियों ने हाथ खड़े करके तथा तालिया की गदगद के साथ 12 नवंबर के धरने में भारी गिनती में शामिल होने का प्रण किया। मीटिंग ओवर गेट मीटिंग रैली को मीटिंग हुआ रैली को संबोधित करते हुए फेडरेशन के महासचिव हरकेश चंद्र ने कहा की निगम अथॉरिटी तथा प्रशासन के अधिकारियों को धरने संबंधी नोटिस दे दिया गया है जिसमें कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को बिना देरी लागू करने का करने की अपील की गई है फैडरेशन के पदाधिकारियों ने सभी विभागों के कर्मचारियों से 12 नवंबर को नगर निगम कार्यालय सेक्टर 17 में दिए जा रहे धरने में पूरी गिनती के साथ पहुंच कर अपनी एकता का सबूत देने की अपील की।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चंद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *