चंडीगढ़, 3 नवंबर । संपर्क केंद्र चंडीगढ़ के कर्मचारी भी फैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर 12 नवंबर 2025 को नगर निगम कार्यालय सैक्टर 17 के सामने दिए जा रहे हैं धरने में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। धरने की तैयारी के संबंध में यूनियन के पदाधिकारीयों की आज सेक्टर 18 में प्रधान मनोज कुमार भोरिया की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें यूनियन के पदाधिकारीयों के अलावा फ़ैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र कटोच, अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी तथा संयुक्त सचिव बिहारी लाल ने भी हिस्सा लिया सभी पदाधिकारीयों ने 12 नवंबर को दिए जा रहे धरने की पूरी तैयारी कर भारी गिनती में शामिल होने का ऐलान किया।
कर्मचारियों की मांगों के संबंध में फैडरेशन आफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ का प्रतिनिधि मंडल चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी से भी मिला तथा उन्हें ज्ञापन देकर कर्मचारीयों की मांगों पर प्रशासन से वार्तालाप करने की अपील की तथा उनकी जानकारी में यह बात लाई गई कि चंडीगढ़ प्रशासन तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीयों की मांगों पर गंभीर नहीं है तथा जानबूझकर मांगों की अनदेखी कर रहे हैं । सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि प्रशासन केअधिकारियों से बात कर मांग पत्र पर गौर करने तथा मनवाने के लिए दबाव बनाएंगे ।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चंद ने दी।
संपर्क के कर्मचारियों ने भी 12 नवंबर के धरने में शामिल होने का किया ऐलान
