सी एम सी बागवानी वर्कर यूनियन ने 12 नवम्बर के धरने में शामिल होने का किया ऐलान

सी एम सी बागवानी वर्कर यूनियन ने 12 नवम्बर के धरने में शामिल होने का किया ऐलान
Spread the love

चण्डीगढ़ । सी एम सी हार्टीकल्चर वर्कर यूनियन के आहवान पर सोमवार 6 अक्टूबर को बागवानी बूथ सैक्टर 40 में गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग को यूनियन के प्रधान व फैड़रेशन क महासचिव हरकेश चन्द, यूनियन के महासचिव एम एम सुब्रहमण्यम ने सम्बोधित करते हुए लम्बित माँगों को लागू कराने के लिए 12 नवम्बर 2025 को दिये जा रहे धरने में भारी गिनती में पहुँचकर अपनी एकता का परिचय देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ फैड़रेशन तथा सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर यूनियन पुरानी पेंशन की बहाली, 10 साल पूरे कर चुके सभी तरह के अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने तथा पक्का होने तक सभी किस्म के अस्थाई कर्मचारियों को बराबर काम-बराबर वेतन के दायरे में लाने, नियमों में संशोधन कर प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने, सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों का किया जा रहा निजीकरण रद्द करने, बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही पार्को व ग्रीन बैल्टों को सोसाईटीज को देने के फैसले को रद्द करने, कर्मचारियों की की जा रही छँटनी का फैसला रद्द करने, एम सी इन्जीनियरिंग विभाग में खत्म हुए टैन्डरों को शीघ्र अलाट करने, ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों का किया जा रहा शोषण रद्द करने तथा समय पर वेतन का भुगतान करने तथा दिवाली से पहले बोनस व डी ए का भुगतान करने की माँग कर रही है दूसरी तरफ कुछ ताकतें प्रशासन व कर्मचारियों के विरोधी अधिकारियों की कठपुतली बनकर कर्मचारियों की एकता तोड़ने की कोशिशों में लगे हैं। तथा यूनियन के नाम का भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और कर्मचारियों से गैरकानूनी वसूली में लगे हुए हैं
फैड़रेशन के नव नियुक्त महासचिव व सी एम सी हार्टिकल्चर वर्कर यूनियन चण्डीगढ़ के प्रधान हरकेश चन्द तथा फेडरेशन के नवनियुक्त उप प्रधान व सीएमसी हॉर्टिकल्चर वर्कर यूनियन चन्डीगढ के महासचिव एम ऐम सुब्रमण्यम ने सभी कर्मचारियों को अपनी एकता को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की एकता को तोड़ने के कर्मचारी विरोधी ताकतों का मनसूबा फेल करने तथा 12 नवम्बर 2025 को फैड़रेशन के आहवान पर दिये जा रहे धरने में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव एम एम सुब्रहमण्यम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *