समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स चंडीगढ़ ने दुहराई प्रतिबधता

समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स चंडीगढ़ ने दुहराई प्रतिबधता
Spread the love

चंडीगढ़ । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स चंडीगढ़ ने बुधवार 24 सितंबर को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहई है।
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फोर्स चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी एवं चेयरमैन अनिल वोहरा ने वार्ता के दौरन कहा कि भ्रष्टाचार हमारे राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। यह विकास को रोकता है, जनविश्वास को कमजोर करता है और समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन के रूप में, हमारा मिशन है—सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को उजागर करना और उसे रोकना, चाहे वह सार्वजनिक प्रशासन हो, निजी क्षेत्र हो या राजनीतिक व्यवस्था।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए हमारी प्रमुख पहल को लेकर जन जागरूकता अभियान, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन करेंगे ताकि नागरिकों को उनके अधिकारों और भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय मंच स्थापित किया जाएगा, जिससे शिकायतकर्ताओं की पहचान और सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जा सके। हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सरकारी विभागों और नीति निर्माताओं के साथ समन्वय में कार्य करेंगे ताकि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। हमारे विधि विशेषज्ञों की टीम पीड़ितों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे न्याय प्राप्त करने हेतु सही कानूनी मार्ग अपनाएं। चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार की प्रवृत्तियों पर स्वतंत्र सर्वेक्षण किए जाएंगे और नियमित रिपोर्ट प्रकाशित की जाएंगी, जिनमें उन क्षेत्रों को उजागर किया जाएगा जहाँ तुरंत सुधार की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारी अब संगठन का नेतृत्व करेंगे। इन सभी का सामाजिक कार्यों में विशेष अनुभव रहा है, जो हमारे मिशन को और अधिक सशक्त बनाएगा। नव-निर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी, चेयरमैन अनिल वोहरा, उपाध्यक्ष मंदीप सिंह, राजन महाजन, मानव बेदी, महासचिव रजत मल्होत्रा, अमित जैन, सलाहकार नरेश बंसल, सचिव विकास बत्ता, नवदीप शर्मा, दिलजीत ठुकराल व संयुक्त सचिव रविंदर नाथ, एन. के. झिंगन को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इन पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में हमारा संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा। हम सभी नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि इस पुण्य कार्य में हमारे साथ आएं। आइए हम सब मिलकर चंडीगढ़ को पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय का आदर्श शहर बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *