चंडीगढ़ । समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरचरण सिंह, प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय, जिला न. -3 के उपाध्यक्ष ओम पाल चौटाला के नेतृत्व में रामदरबार वार्ड न. -19, की सीनियर सिटिज़न वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का एक दल शनिवार को चंडीगढ़ कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एच एस लक्की से मिला। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बदन सिंह और उनके साथ आए सदस्यों ने कहा की हम सब की अथक प्रयासों से यहाँ बहुउदेशीय (मल्टीपरपज) स्टेडियम बनने जा रहा है जिसमे आपका और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी का भी योगदान रहा जिसकी वजह से रामदरबार में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने जा रहा है। इस मौके पर सीनियर सिटिज़न एसोसिएशन के अध्यक्ष बदन सिंह, ईश्वर सिंह, सतीश, लेख राज, वीर सिंह, के साथ राज पाल ने फूल का गुलदस्ता और सिरोपा देकर एच एस लक्की का धन्यबाद किया गया।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बिरेन्द्र रॉय ने दी।
सीनियर सिटिज़न वेलफेयर एसोसिएशन का एक दल एच एस लक्की से मिला
