निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग ने पंछी को किया सम्मानित

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग ने पंछी को किया सम्मानित
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर 17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी को तिब्बत के 14वें दलाई लामा की 90वीं जयंती के उपलक्ष्य में किंग पैलेस, सुंदर नगर, लुधियाना में आयोजित भव्य समारोह के दौरान, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (निर्वासित तिब्बती सरकार), के प्रधानमंत्री पेनपा त्सेरिंग ने पुरस्कार से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन तिब्बती शरणार्थी व्यापारी संघ (टीआरटीए) द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से किया गया था।
पंछी ने ऐसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान करने के लिए आयोजकों के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि परम पावन दलाई लामा का आशीर्वाद और शिक्षाएँ मानवता को सदैव शांति, करुणा और भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी । पंछी ने कहा कि यह सम्मान उनकी समाज सेवा की यात्रा में सदैव एक अमूल्य मील का पत्थर बना रहेगा। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव अमित जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *