ऑटो सेक्टर को बड़ी राहत, अब ट्रैफिक पुलिस नहीं करेगी बिना वजह कार्रवाई: अवी भसीन

ऑटो सेक्टर को बड़ी राहत, अब ट्रैफिक पुलिस नहीं करेगी बिना वजह कार्रवाई: अवी भसीन
Spread the love

चंडीगढ़, 5 अगस्त । लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने जारी एक बयान में चंडीगढ़ के ऑटोमोबाइल सेक्टर और छोटे दुकानदारों की ओर से भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का हार्दिक धन्यवाद किया है क्योंकि उन्होंने ट्रफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के नाम पर हो रही दिक्कतों को प्रमुख्ता से उठाया था। साथ ही, अवी भसीन ने डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा का भी आभार प्रकट किया हैं, जिन्होंने लोगों का दर्द समझते हुए तुरंत और संवेदनशील निर्णय लिया।
भसीन ने कहा कि अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जब तक कोई गाड़ी ट्रैफिक नियमों का स्पष्ट उल्लंघन नहीं कर रही है, तब तक उसे रोका या चालान नहीं किया जाएगा। यह निर्णय शहर के व्यापारियों, वाहन चालकों, और खासतौर से ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी राहत है।
हम दुकानदार हमेशा कानून का पालन करने वाले नागरिक रहे हैं और नियमों का पूरी तरह सम्मान करते हैं। यह निर्णय प्रशासन और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करता है।
अवी भसीन ने कहा कि यह कदम केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल इंडस्ट्री, गारमेंट व्यापारियों और पूरे व्यापारिक जगत को लाभ पहुंचाएगा। इस निर्णय से चंडीगढ़ में व्यापारिक गतिविधियां सुचारु होंगी और पर्यटन को भी नया बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *