नया गांव में पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण घरों में घुसा पानी, मौसम की पहली बारिश ने खोली अधिकारियों की पोल

Spread the love

चंडीगढ़, 13 जुलाई। नगर में पानी निकासी के लिए बिछाई गई आवश्यकता से पतली पाइपों के कारण तथा पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण गर्जा कोम्पलेक्स के पास घरों के अंदर पानी घुस गया। यह मौसम की पहली बारिश थी जिसने नगर के अधिकारियों के कार्यों की पोल खोली कर रख दी ।
नगर निवासी सोहन लाल ने बताया कि कमेटी गलियों को तो ऊंचा उठा रहा है लेकिन पानी निकासी के लिए ना तो बड़ी पाइप डाल रहे तथा ना ही पाईप लाईन को आखरी छोर तक डाला गया है जिसके कारण पानी अवरोध कर रहा है। पहले जब गलिया निची थी तब कम से कम पानी रोड के ऊपर से होकर आगे निकल तो जाता था लेकिन अब गलियों को ऊंची उठाये जाने के कारण पानी उल्टा घरों में घुस रहा है। उन्होंने बताया कि जो लाइन गर्जा कांपलेक्स तक बिछाई गई है अगर इसी पाईप लाइन को जनता कॉलोनी तक बिछाया गया होता तो यह पानी उस पाइप के द्वारा आगे निकल गया होता, लेकिन नगर कौंसिल के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने पाइप को अधूरा ही डाल कर छोड़ दिया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मार्केट रोड़ से लेकर जनता कालोनी तक 5 फुट की पाइप लाइन डाली जाए ताकि यह पानी आगे निकल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *