चंडीगढ़, 12 जुलाई। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी), चंडीगढ़ ने आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के बारे में प्रेरित करने के लिए अपना पांच दिवसीय मोबाइल जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत केंद्रीय सदन, चंडीगढ़ से रविकांत शर्मा, मेयर, नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) और महेशिंदर सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर की गई।
नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) के मेयर रवि कांत शर्मा और सीनियर डिप्टी मेयर महेशिंदर सिद्धू ने केंद्रीय सदन, चंडीगढ़ से कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। अपर महानिदेशक, चंडीगढ़ क्षेत्र, देवप्रीत सिंह इस अवसर पर अन्य अधिकारियों सहित उपस्थित।
सम्मेलन हॉल, केन्द्रीय सदन, चंडीगढ़ में टीकाकरण शिविर वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद, मेयर ने केन्द्रीय सदन में सम्मेलन हॉल का भी दौरा किया, जहां प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो, चंडीगढ़ द्वारा स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर के निवासियों को टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और मोबाइल जागरूकता वैन निश्चित रूप से उन्हें कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी।
तस्वीर: स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी), चंडीगढ़ द्वारा केन्द्रीय सदन में आयोजित टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारी एक लाभार्थी को टीका लगते हुए।
पांच दिवसीय मोबाइल जागरूकता अभियान 12 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान अवधि के दौरान, जागरूकता वैन चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों और कॉलोनियों को कवर करेगी। इस अभियान के एक हिस्से के रूप में, आरओबी, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा सुखना झील पर श्याम को एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा।