कांग्रेस ने बारिश में निकाला महंगाई के खिलाफ कैंडल मार्च

Spread the love

चंडीगढ़, 12 जुलाई। आज चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 15 में बढ़ी हुई महंगाई को देखते हुए निकाला कैंडल मार्च।
दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उन्हीं की पालना करते हुए जनता की आवाज बनते हुए जिला अध्यक्ष राजीव मोदगिल के अध्यक्षता में ब्लॉक प्रधान जावेद अली खान वार्ड नंबर 12 और इकबाल सहोता ब्लॉक प्रधान वार्ड नंबर 13की अध्यक्षता में बढ़ती हुई महंगाई को आड़े हाथ लेते हुए कैंडल मार्च कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला गया। जिसमें भारी मात्रा में वार्ड नंबर 12 और 13 के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व आम जान ने भाग लिया।
महिला कांग्रेस अध्यक्षा दीपा दुबे ने बताया कि आज का यह प्रदर्शन यह दर्शाता है कि आमजन में किस प्रकार का बड़ी हुई महंगाई पेट्रोल डीजल के दाम वृद्धि का रोष है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कृष्ण लाल बंसल, अजय शर्मा, पूरी लाल गर्ग, भूषण गुप्ता ,विकी कनौजिया, उमेश शेट्टी, मनु दुबे , सुभाष बॉक्स, मुकेश चौहान, भीम डोगरा, रवी शाह, विमल, कोहली, अश्विनी, सुनील सूद, गुप्ता , हाकम सरदी, स्नेहा, निधि, जैस्मिन, रमा, ज्योति, बलवंत राय, माधवी,रूबल,यसदीप,ममता, कवाल प्रीत और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *