चण्डीगढ़, 12 जुलाई। आईसीसीडब्ल्यू मुलाजम विरोधी तानाशाही रवैये के खिलाफ बाल भवन में सोमवार को जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रर्दशन किया। कर्मचारियों को युनियन की प्रधान रेखा शर्मा, उप प्रधान सुनीता शर्मा, रेखा गोरा व महासचिव बिहारी लाल फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्कर के प्रधान रघुवीर चन्द, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, उप प्रधान राजिन्द्र कटोच, एमसी हॉल्टीकल्चर के प्रधान हरकेश चन्द, पब्लिक हैल्थ के प्रधान हरपाल सिंह, यूटी रोड के महासचिव प्रेमपाल आदि ने सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि मांगों को लागू करवाने के लिए लम्बे समय से कर्मचारी संघर्ष कर रहे है। कई बार कर्मचारी यूनियन की प्रशासन व चण्डीगढ़ प्रशासन से बातचीत भी हुई है। परन्तु कर्मचारी युनियन को झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। आरोप लगाया कि प्रशासन ने कुछ फैसले खुद ही किये थे उन फैसलों को भी लागु नहीं किया जा रहा है। श्रम कानून भी आईसीसीडब्ल्यू में लागु नहीं है।
पिछले पांच वर्षो से कर्मचारियों के वेतन में एक रूपये की भी वृद्धि नहीं हुई जबकि 13 मुलाजमों को दोहरी नीति अपना कर चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा समय समय पर निर्धरित डी.सी. रेट लगातार दिया जा रहा है। अन्य कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करके बार बार कहा जाता है कि कार्यकारिणी कमेटी की मन्जूरी से लेकर लागू करवा देगे। बड़ी हैरानी की बात है कि पिछले पांच वर्षो से कोई भी कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग नहीं बुलाई गई व न ही कार्यकारिणी कमेटी के लिए कुछ फैसलों को भी लागु नहीं किया जा रहा है।
कार्यकारिणी कमेटी का बहाना बनाकर कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को लगतार सर्घष करने पर मजबूर किया जा रहा है।
अतः में प्रधान रेखा शर्मा ने सब कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए सघर्ष को 14 जुलाई तक जारी रखने की अपील की। यह जानकारी महासचिव बिहारी लाल ने जारी एक विज्ञप्ति में दी।