सत्य पाल जैन ने साहित्यकारा नीरू मित्तल के कहानी संग्रह ‘रिश्तों की डोर’का विमोचन किया

Spread the love

चंडीगढ़, 11 जुलाई। प्रसिद्ध लेखिका नीरू मित्तल ‘नीर’के नव प्रकाशित कहानी संग्रह ‘रिश्तो की डोर’का विमोचन पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्य पाल जैन ने आज सेक्टर 15 में अपने ऑफिस में किया।
इस अवसर पर अनेक साहित्यकार, जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, डॉ. सरिता मेहता, डॉ. विनोद शर्मा, रविंदर मित्तल आदि भी उपस्थित थे।
जैन ने लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कहानियां समाज का दर्पण हैं और प्रत्येक कहानी के पात्र हमारे आस पास के पात्रों को चित्रित करते हैं। जैन ने कहा कि एक अच्छा लेखक, समाज की वास्तवकिताओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रगट करता है तथा श्रीमति नीर ने यह कार्य अपनी पुस्तक के माध्यम से बहुत ही सहज, सरल एवं सशक्त तरीके से किया है। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि ‘रिश्तों की डोर’कहानी संग्रह में कुल 18 कहानियां हैं जो समाज व परिवार की डोर से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *