ब्राह्मण सभा के 6 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ती

ब्राह्मण सभा के 6 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ती
Spread the love

चंडीगढ़ । श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों की बैठक प्रधान यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में सैक्टर 37 चंडीगढ़ के भगवान परशुराम भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव 6 अप्रैल को किया जायेगा। बैठक में प्रदीप शर्मा, जीवन शर्मा व धर्मवीर नारद चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी कार्यकाल के तीन साल का होता है। वर्तमान अध्यक्ष यशपाल तिवारी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
चुनाव से पहले तीन साल की गतिविधियों और पूर्ण आय-व्यय का लेखा जोखा सभा की आम साधारण बैठक के समक्ष रखा जाएगा जिसका विवरण एक स्मारिका द्वारा सबकी जानकारी के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। इस स्मारिका एवं भारतीय पद्धति पर आधारित अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के कैलेंडर का विमोचन भी किया जायेगा। स्मारिका में अन्य जानकारियों सहित सभी सदस्यों के नाम और पते भी छापे जायेंगे। सभा के वर्तमान महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में लगभग 1200 सदस्य हैं। चुनाव के लिए सभी सदस्यों को विधिवत सूचित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *